एन्वायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers IPO) का आईपीओ
Enviro Infra Engineers IPO आज खुल जाएगा। कंपनी के आईपीओ पर 26 नवंबर तक दांव लगाने का मौका निवेशकों के पास रहेगा। ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति सबसे बेहतर स्तर पर है। बता दें, कर्मचारियों के कंपनी ने अलग से छूट दी है।

एन्वायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के बारे में (Enviro Infra Engineers IPO)
आज एन्वायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers IPO) का आईपीओ ओपन होगा। इस आईपीओ में 572.46 करोड़ फ्रेश इश्यू जारी होंगे। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 52.68 लाख शेयर्स बेचे जाएंगे। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 140 रुपये -148 रुपये प्रति इश्यू निर्धारित किया है। इस आईपीओ में 26 नवंबर 2024 तक बोली लगा सकते हैं। शेयरों की अलॉटमेंट 27 नवंबर को होगा। वहीं, शेयर बाजार के दोनों एक्सचेंज यानी BSE और NSE पर 29 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को लिस्ट होंगे। कंपनी कर्मचारियों कोटा में 13 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह आईपीओ में जारी इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी रिटेल इन्वेस्टर के लिए रिजर्व है। कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ द्वारा जुटाए गए राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, सब्सिडियरी कंपनी ईआईईएल मथुरा इंफ्रा इंजीनियर्स में निवेश,कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
Enviro Infra Engineers IPO Details
IPO Date | 22 Nov 2024 to 26 Nov 2024 |
Face Value | ₹10 / Share |
Price Band | ₹140 to ₹ 148/ Share |
Lot Size | 101 Share Per Lot |
Listing At | NSE and BSE |
Basis of Allotment | 27 Nov 2024 |
Initiation of Refunds | 27 Nov 2024 |
Credit of Shares in Demat | 28 Nov 2024 |
Listing Date | 29 Nov 2024 |
Cut-off Time for UPI Mandate Confirmation | 5 PM, 26 Nov 2024 |
क्या कहता है जीएमपी (Enviro Infra Engineers IPO GMP)
एन्वायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के आईपीओ के ओपन से पहले ही काफी पॉपुलर हो गया है। दरअसल, कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर है। वर्तमान में आईपीओ 18.24 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है। बीते दिन इसकी जीएमपी 21.62 फीसदी थी।
स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार निवेशकों को केवल जीएमपी के आधार पर निवेश नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश करना चाहिए।